सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दिनांक 07.02.22 को उ0नि0 श्री राहुल देशवाल व हे0का0 632 उत्तम राठी व का0 1259 विनीत तोमर द्वारा अभि0 आबिद पुत्र सईद निवासी ग्राम मक्काबाँस थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर को 3 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त व एक अदद छुरी सहित भगवानपुर रोड देशी शराब के ठेके से हरियाबाँस की ओर करीब 40 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
(1) आबिद पुत्र सईद निवासी ग्राम मक्काबाँस थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
आपराधिक इतिहास
(1) मु0अ0सं0 80/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
(2) मु0अ0सं0 81/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-3 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त व
2-एक नाजायज छुरी बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
(1) उ0नि0 श्री राहुल देशवाल, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
(2) हे0का0 632 उत्तम राठी, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
(3) का0 1259 विनीत तोमर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर।
