प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के मौसेरे भाई समेत चार पर धमकी, मारपीट की रिपोर्ट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के मौसेरे भाई समेत चार पर धमकी, मारपीट की रिपोर्ट




प्रयागराज : मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मौसेरे भाई और उसके दोनों बेटों पर मालवीय नगर के एक परिवार को धमकी देने और उनके साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अनिल कुमार शुक्ला ने अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया है। मालवीय नगर के अनिल शुक्ला के बेटे योगेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि योगेश को किडनी की बीमारी है। इसके बाद से ही मुंबई में उसका उपचार चल रहा था। उधर बीमारी का पता चलने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसके घर वाले अब विदाई को तैयार नहीं हैं। वह तलाक चाह रहे हैं। दोनों परिवारों में लगातार पंचायत चल रही है। अनिल का आरोप है कि लड़की की मां और उसके बहनोई अमित मिश्रा का मंत्री नंदी के घर आना जाना है। 14 फरवरी की रात दस बजे अमित मिश्रा, मंत्री का मौसेरा भाई कमल किशोर, उसके दोनों बेटे शशांक व बॉबी समेत लगभग 50 लोग अनिल के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
इस दौरान बेटे योगेश और सुनील बाहर निकले तो उनके साथ मारपीट की गई। अनिल ने थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई गई। शुक्रवार को अमित, कमल, शशांक, बॉबी समेत 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies