
राजीव कपूर भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से दर्शकों के दिलों में हमेशा मौजूद हैं. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजीव की आखिरी फिल्म उनके निधन के एक साल बाद रिलीज होने वाली हैं. भूषण कुमार कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोविरकर की फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ में राजीव नजर आएंगे. फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें राजीव के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का अंदाज भी धांसू हैं.
‘तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर OUT
‘तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें राजीव
का अंदाज हमेशा की तरह बेहद शानदार है. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस
फिल्म में राजीव ने एक पिता का रोल प्ले किया है. ‘तुलसीदास जूनियर’ के
ट्रेलर में दिवंगत एक्टर राजीव कपूर को देखना फैंस के लिए बेहद सुखद है.
स्नूकर खेल पर बेस्ड इस फिल्म का डायरेक्शन और लेखन मृदुल ने किया है.
स्नूकर खेल को लेकर पिता बने राजीव का सपना पूरा करने के लिए बेटा वरुण
बुद्धदेव अपनी जान लड़ा देता है और इस सफर में मदद करते हैं संजय दत्त.तुलसीदास जूनियर’ 4 मार्च को हो रही रिलीज
इससे पहले टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फ्राइडे को
‘तुलसीदास जूनियर’ का पोस्टर रिलीज कर फिल्म की रिलीज डेट बताई है. पोस्टर
में राजीव कपूर, संजय दत्त और चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव नजर आ रहे
हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज कर बताया गया है कि ये फिल्म 4 मार्च 2022 को
रिलीज होगी. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘बच्चा है फाड़ देगा !
पिछले साल हार्ट अटैक से राजीव कपूर का हुआ था निधन
राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का पिछले साल 9 फरवरी 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. राजीव की आखिरी फिल्म साल 2018 में फ्लोर पर चली गई थी, अब 2022 में रिलीज हो रही है. ‘तुलसीदास जूनियर’ स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित एक पिता-पुत्र की कहानी है. फिल्म में बेटे के रोल में चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव ( Varun Buddhadev) हैं. कुछ दिन पहले ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ कपूर फैमिली के लोग भी शामिल हुए थे.
