अंतिम दिन किया जनसंपर्क, उमड़ा जनसैलाब,सपा प्रत्याशी संदीप पटेल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अंतिम दिन किया जनसंपर्क, उमड़ा जनसैलाब,सपा प्रत्याशी संदीप पटेल

  

मेजा, प्रयागराज  विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप पटेल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मेजारोड बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया औऱ क्षेत्रवासियों से मुलाक़ातकर सभी से 27 फरवरी को समाजवादी पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके समर्थन में भारी जनसैलाब देखने को मिला। मेजारोड बाजार मे सभी दुकानदारों व स्थानीय निवासियों से मिलते हुए सपा प्रत्याशी संदीप पटेल ने सभी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा जारी घोषणा पत्र मे वादों को अवगत कराया और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील किया। संदीप पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता के हित को देखते हुए अपना वचन पत्र जारी किया है।जिसमे सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री, आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी, वृद्ध जरूरतमंद महिलाओं को 18000 रुपया साल समाजवादी पेंशन, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी, किसानों को ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था, बसों में छात्राओं के लिए मुफ्त यात्रा आदि बहुत से वचन उन्होंने अपने वचन पत्र में शामिल किये हैं। साथ मे सैकड़ों समर्थकों ने "अखिलेश यादव जिन्दाबाद" व "संदीप पटेल जिन्दाबाद" के नारे लगाते रहे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपाइयों का जनसैलाब उमड़ पड़ा सैकड़ों समर्थकों ने बाइक पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार मे जुटे रहे तो सैकड़ों समर्थक पैदल ही सपा प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क किया। इस मौके पर रामसागर यादव मुखिया, डॉ सत्येन्द्र सिंह यादव, नीरज सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह पटेल, कमला पटेल, रंगबहादुर सिंह, रामबाबू सिंह, रक्षामंत्री यादव, विशाल सिंह पटेल, चंदन सिंह, संजय कुमार, सूरज राजा, शशिकांत, अनूप यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies