प्रयागराज, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज सोमवार की दोपहर प्रयागराज पहुंच गई हैं। बसपा सुप्रीप्रो शहर के केपी कालेज मैदान से प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगी। यह वही मैदान है जहां मायावती 2007 के विधानसभा चुनाव में भी हुंकार भर चुकी हैं और सोशल इंजीनियरिग का वही फार्मूला विधानसभा चुनाव 2022 में भी दोहराया जा रहा है। दोपहर दो बजे के बाद मायावती का उडऩखटोला केपी कालेज मैदान स्थित सभा स्थल से कुछ ही फासले पर उतरा। यहां करीब 45 मिनट तक वह लोगों को संबोधित करने के बाद स्विस काटेज में 20 मिनट तक पार्टी द्वारा चिह्नित कुछ लोगों गोपनीय रूप से वार्ता करेंगी।मायावती इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सितंबर 2016 को आई थीं, तब परेड मैदान में जनसभा हुई थी। चुनाव में मतदान से कुछ दिनों पहले भी उनकी सभा सोरांव के मेवालाल इंटर कालेज में हुई थी। केपी कालेज में मुख्य मंच और ठीक सामने कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बीवीएफ (बहुजन वालेंटियर फोर्स) को भी जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में प्रयागराज मंडल की सभी 22 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी हैं, जिन्हें समर्थन देने की मंच से अपील करेंगी।
