बॉयफ्रेंड की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून, उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बॉयफ्रेंड की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून, उसके बाद जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

 UPKG News

 मध्य प्रदेश के भिंड में पति की गैरमौजूदगी में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड की शामत आ गई. प्रेमिका का पति बारात में गया तो उसने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया. थोड़ी देर बाद जैसे ही पति लौटा तो बवाल मच गया. घर में घुसते ही पति ने पहले तो पत्नी के बॉयफ्रेंड की जमकर सुताई की और उसके बाद  70 हजार रुपये भी वसूल किए. पति ने बॉयफ्रेंड के माफीनामे का वीडियो भी बना लिया. माशूका के घर पिटाई का शिकार बॉयफ्रेंड थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भिंड जिले में प्यार में पिटाई और वसूली का सनसनी खेज मामला सुर्खियों में बना हुआ है. पिपाहाडी निवासी रवि गुर्जर का भिंड की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता के साथ लव अफेयर चल रहा था. पति की गैर मौजूदगी में इनकी मुलाकात होती थी. बीती 9 फरवरी को माशूका का पति एक बारात में जाने का कहकर घर से निकल गया. मौका देख महिला ने रात में बॉयफ्रेंड रवि को अपने घर पर बुला लिया. लेकिन रात में ही महिला का पति अचानक घर लौट आया. घर में घुसते ही पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड की बाहों में देखा तो उसका खून खौल उठा.

पीटने के बाद मांगे रुपये

पति ने पत्नी के प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया. जी भरकर पीटने के बाद पति ने प्रेमी को रेप के मामले में फंसाने की धमकी भी दी. जब रवि ने माफी मांगी, तो पति ने रुपए मांग लिए. उसने अपना एटीएम कार्ड प्रेमिका के पति को दे दिया. माशूका के पति ने अपने दोस्त को भेजकर एटीएम से 70 हजार रुपए निकलवा लिए. रुपए निकालने के बाद शख्स ने प्रेमी को इस घटना का जिक्र न करने की धमकी देकर छोड़ दिया.

बॉयफ्रेंड ने पुलिस में की शिकायत

माशूका के घर पिटने और 70 हजार गवाने के बाद रवि कोतवाली थाने पहुंचा. उसने शिकायती आवेदन दिया है. इसमें उसने अपनी माशूका, उसके पति और दोस्तों के खिलाफ मारपीट करने और रुपए लूटने का आरोप लगाया है. शिकायती आवेदन में रवि ने बताया कि आरोपियों ने उसका माफीनामा का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies