मिड-डे मील का राशन टीचर ले जा रहा था घर, ग्रामीणों ने पकड़ा तो मांगने लगा माफी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिड-डे मील का राशन टीचर ले जा रहा था घर, ग्रामीणों ने पकड़ा तो मांगने लगा माफी


रेवाड़ी. सरकारी राशन को डकारने के मामले अक्सर सामने आते है. ताजा मामला रेवाड़ी के नांगल तेजू से सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने स्कूल टीचर को मिड-डे मील (Mid Day Meal) योजना के तहत आई गेंहू की बोरियों को गाड़ी में रखकर ले जाते समय रंगे हाथों काबू किया है. ग्रामीणों ने कहा कि जब उन्होंने टीचर (Teacher) को रंगे हाथों पकड़ लिया तो टीचर ने गलती भी मानी थी. उन्होंने आरोपी टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं पुलिस (Police) का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद ही वो कुछ बता पायेंगे.जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के बावल हलके के गांव नांगल तेजू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के माध्यमिक विद्यालय के हेड टीचर स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी गाड़ी में गेहूं की दो बोरियां रखकर ले जा रहे थे. गांव में मंदिर के पास सफाई कर रहे ग्रामीणों ने मास्टर जी की इस करतूत का आभास हुआ तो गाड़ी को रुकवाया तो उसमें दो गेंहू की बोरियां रखी हुई थी. जिसका जवाब ग्रामीणों ने मांगा तो मास्टर जी कोई जवाब नहीं दे पायें और गलती मानने लगे.मास्टर जी की गाड़ी में एक दूसरें टीचर भी थे जिन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. ग्रामीणों ने आरोपी टीचर को खूब खरीखोटी सुनाई और फिर पुलिस को शिकायत कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गेहूं की बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया है और टीचर को भी पुलिस थाने ले गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद ही वो आगे कुछ बता पायेंगे. वहीं ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत कर क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies