लव, सस्पेंस और धोखा ,वेलेंटाइंन डे पर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लव, सस्पेंस और धोखा ,वेलेंटाइंन डे पर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने...

प्रयागराज : शहर के सलोरी में रहने वाली शालिनी दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में जॉब करती थी। वह परिजनों को बताए बिना दिल्ली से प्रयागराज पहुंच गई। वेलेंटाइन डे पर उसे किसी से मिलना था। उसका इरादा ब्वॉय फ्रेंड से मिलने के बाद दिल्ली लौट जाना था, लेकिन उसे नहीं पता था कि नियत को कुछ और ही मंजूर है। एक सप्ताह तक न तो वह दिल्ली स्थित कमरे में पर पहुंची न ही प्रयागराज में अपने घर ही आ सकी। इससे परेशान होकर मकान मालकिन के शालिनी के परिवार को इसकी जानकारी दी तो परिजन सन्न रह गए। इसी बीच कुएं में एक युवती का शव बरामद होने की सूचना पर बदहवाश परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो बेटी का शव देखकर सन्न रह गए।वेलेंटाइन डे पर मिलना था किसी से ? प्रयागराज। शालिनी कैंपस सेलेक्शन के बाद नवंबर महीने में ही दिल्ली चली गई थी। घर वालों से वह कहती थी कि उसे अब होली पर छुट्टी मिलेगी। 13 फरवरी को उसने दिल्ली में मकान मालकिन को बताया कि वह परिवार वालों से मिलने घर जा रही है लेकिन न तो वह घर पहुंची न ही उसने घर वालों को अपने प्रयागराज आने की इत्तला दी थी। अब तक की जांच से यही पता चला है कि वह वेलेंटाइन डे पर किसी से मिलने के लिए प्रयागराज के लिए चली थी। पुलिस को पूरा शक है कि जिस शख्स से वह मिलने के लिए आई थी, हत्या में उसी का हाथ है। हाथ पर रवि के नाम का बनवाया था टैटू शालिनी के हाथ पर टैटू बना था जिस पर रवि लिखा हुआ था। पुलिस वालों ने जब शालिनी के घर वालों रवि के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शालिनी का दोस्त है। सूत्रों के मुताबिक शालिनी को दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अखबारों में खबर पढ़ने के बाद परिवार पहुंचा पोस्टमार्टम हाउस, की शिनाख्त 
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में मिली लाश तेलियरगंज शिलाखाना की शालिनी की थी। सोमवार को अखबारों में खबर पढ़ने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शालिनी दिल्ली से 13 फरवरी की रात घर वालों को बिना बताए ही प्रयागराज के लिए निकली थी। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम से खुलासा है कि शालिनी की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोलो ग्राउंड में स्थित पुराने कुएं में पड़ी थी लाश रविवार की शाम पोलो ग्राउंड स्थित कुएं से बोरे में भरी युवती की बरामद होने की खबर पढ़कर तेलियरगंज शिलाखाना का रहने वाला राजेंद्र प्रसाद धुरिया का परिवार अनहोनी आशंका से सहम गया। परिवार के लोग तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव राजेंद्र प्रसाद की बेटी शालिनी का ही था। परिवार में हाहाकार मच गया। शालिनी ने एलडीसी कालेज से मार्केटिंग का कोर्स किया था। आठ फरवरी को परिजनों को किया था फोन
नवबंर 2021 में उसका दिल्ली की एक कंपनी में उसका कैंपस सेलेक्शन हो गया था। वह नवंबर में दिल्ली नौकरी करने चली गई थी। परिवार वालों ने आखिरी बार शालिनी को आठ फरवरी को फोन किया था। 17 फरवरी को शालिनी की दिल्ली वाली मकान मालकिन ने फोन कर बताया कि वह 13 फरवरी की रात आप लोगों से मिलने की बात कहकर निकली थी। वह पहुंची कि नहीं? घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद से ही परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसे खोजने लगे। सोमवार की सुबह जब अखबारों में जींस टीशर्ट पहने युवती की लाश मिलने की खबर छपी तो घर वाले भागकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सिविल लाइंस में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड को लिया हिरासत में
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शालिनी के करीबी दोस्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव के मुताबिक वह घर वालों को बिना बताए प्रयागराज के लिए चली थी। साफ है कि वह 14 फरवरी को किसी से मिलने ही आई थी। उसके कॉल डीटेल्स को जांचा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।  पढ़ने में बहुत तेज थी शालिनी
शालिनी उर्फ रोजी तेलियरगंज के शिलाखाना के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के चार बच्चों में दूसरे नंबर पर थी। रोजी से बड़ी श्रद्धा और उससे छोटी स्वाती व भाई वैभव हैं। 17 फरवरी को जब रोजी की मकान मालकिन ने फोन कर उसके 13 फरवरी को ही प्रयागराज जाने की जानकारी दी, तभी से घर में सब लोग अनहोनी आशंका से सहमे हुए थे। मां मंजू के आंसू नहीं रुक रहे थे। सोमवार की सुबह जैसे ही घर वालों को जानकारी मिली, कोहराम मच गया। रोजी पूरे परिवार की लाडली थी। वह पढ़ने में भी बहुत तेज थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies