डॉक्टर ने अस्पताल के हॉस्टल में किया दुष्कर्म....
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डॉक्टर ने अस्पताल के हॉस्टल में किया दुष्कर्म....

जीटीबी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में ही एक युवती के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी पीड़िता को अस्पताल परिसर में बने हॉस्टल में ले गया। वहां वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी बजाए जीटीबी अस्पताल ले जाने के उसे आरएमएल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने पीड़िता से पूछताछ की तो आरोपी डरकर वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने आरएमएल अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। बाद में पीड़िता की शिकायत पर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर जीटीबी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात है। आरोपी अस्पताल परिसर में मौजूद हॉस्टल के कमरे में रहता है। पिछले दिनों उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये गाजियाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय युवती से हुई थी। आरोपी का प्रोफाइल देखकर पीड़िता उससे बातचीत करने लगी। इस दौरान शनिवार को आरोपी ने पीड़िता से मिलने की बात की। पीड़िता जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। वहां से आरोपी उसे अपने साथ हॉस्टल के कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता दर्द से चिल्लाने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे फौरन आरएमएल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की तो आरोपी वहां से खिसक गया। वह सीधे अपने हॉस्टल पहुंच गया। उधर आरएमएल अस्पताल से युवती के परिवार को खबर मिली। परिवार वहां पहुंच गया। परिजनों ने वहां नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोकल पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies