प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में मतदान शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में मतदान शुरू


प्रयागराज, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवे चरण में आज रविवार को प्रयागराज परिक्षेत्र की तीनों जनपदों (प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी) में मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर मतदाता उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह कई मतदान केंद्रों पर अव्‍यवस्‍था भी रही। कहीं ईवीएम नहीं चल रही थी तो कहीं मतदाताओं ने बैठने आदि की व्‍यवस्‍था को लेकर असंतोष जताया।प्रयागराज में प्रयागराज में 169 प्रत्‍याशी, प्रतापगढ़ में 90 प्रत्‍याशी और कौशांबी जनपद में 41 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला मतदाता करेंगे। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्‍न कराने के लिए तीनों ही जिलों का प्रशासन मुस्‍तैद है। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।मतदाताओं में उत्‍साह, मतदान केंद्रों पर अव्‍यवस्‍था

इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र शिव चरण दास कन्हैया लाल इंटर कालेज में ह्वील चेयर पर आईं मतदाता रितु आनंद। उनके कूल्हे का आपरेशन हुआ है फिर भी मतदान करने के लिए केंद्र तक वह पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर शहर के कई बूथों पर वोटर लिस्ट से नाम कटने की भी शिकायत है। वहीं ईवीएम न चलने की शिकायत भी कई जगह रही। फोन करके इसकी जानकारी दी जा रही है। कई जगह पर मशीन पूरी तरह से खराब हैं, जिसको बदला गया। मेजा के बूथ संख्या 425, 432, 33, 34, 27, 28 पर मशीन सुबह काम नहीं कर रही थी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में अभी कम ही वोटर है इसमें दो से तीन बूथों पर अभी एजेंट नहीं बनने के कारण सुबह सवा सात बजे तक मतदान नहीं शुरू हो सका था। वहीं कोरांव 242 पर वोटिंग सुबह करीब आठ बजे तक शुरू नहीं हो पाई थी।इलाहाबाद पश्चिमी की प्रत्‍याशी का आरोप

इलाहाबाद पश्चिमी की प्रत्‍याशी ऋचा ने आरोप लगाया है कि 261 विधानसभा शहर पश्चिम में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। पोलिंग एजेंट नहीं बनाए जा रहे हैं, बूथ पर मशीनें खराब हैं, लाइन लगी होने के बावजूद उन्हें बदला नहीं जा रहा है।प्रयागराज में 12 विधानसभाओं में मतदान

प्रयागराज में 12 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी में आज मतदान हो रहा है। प्रयागराज में 46 लाख 27 हजार 545 मतदाता 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां यह जानना जरूरी है कि इस बार 11 घंटे मतदान के लिए समय मिलेगा। मतदान के लिए 5080 बूथ बने हैं, जो 2236 केंद्रों पर हैं। प्रत्‍येक केंद्र पर दो से तीन बूथ हैं। कोरोना गाइडलाइन का भी बूथों पर ध्‍यान रखा गया है। प्रति बूूथ मतदाताओं की संख्या 1250 या इससे कम है।

कहां कितने वोटर और प्रत्याशी

विधानसभा - मतदाता - प्रत्याशी

फाफामऊ - 365218 - 21

सोरांव - 379190 - 12

फूलपुर - 407493 - 15

प्रतापपुर - 406232 - 25

हंडिया - 400400 - 12

मेजा - 325229 - 14

करछना - 349373 - 12

बारा - 334275 - 12

काेरांव - 351311 - 12

शहर पश्चिमी - 458876 - 12

शहर उत्तरी - 442912 - 9

शहर दक्षिणी - 408036 - 13
प्रतापगढ़ चुनाव एक नजर में

प्रतापगढ़ में सात सीटों पर आज रविवार 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। 90 प्रत्याशी हैं और 24.50 लाख वोटर हैं। पांचवें चरण में जिले की सात सीट रामपुर खास, बाबागंज, कुंडा, विश्वनाथगंज, सदर, पट्टी, रानीगंज पर कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सबसे अधिक विश्वनाथगंज में 19 प्रत्याशी हैं। जबकि रामपुर खास व रानीगंज में 14-14 प्रत्याशी, सदर में 13, कुंडा में 11 प्रत्याशी, पट्टी में 10 व बाबागंज में नौ प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक मतदाता विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 98 हजार 555 हैं, जबकि सबसे कम बाबागंज में तीन लाख 19 हजार 206 हैं।
कौशांबी में प्रत्‍याशियों की संख्‍या व कुल मतदाता

कौशांबी की तीनों विधानसभा सीट सिराथू, मंझनपुर सुरक्षित एवं चायल के 41 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला 11 लाख 82 हजार 518 मतदाता करेंगे। चुनाव को सभी बूथों पर 5316 कर्मचारी लगाए गए हैं। कौशांबी में 41 प्रत्याशियों के लिए 1329 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 5316 कर्मचारी तैनात हैं। इसके अतिरिक्त विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी की भी व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। वहीं, देर रात तक पोलिंग पार्टियों मतदेय स्थलों के लिए पहुंच गईं। बता दें कि कुल मतदाताओं में 630656 पुरुष और 553828 महिला वोटर हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 734 है।
विधानसभावार जानें डीटेल

251 सिराथू विधानसभा

प्रत्याशी- 18

कुल मतदाता- 380838

पुरुष मतदाता-201791

महिला मतदाता-179035

अदर मतदाता-12

मतदान केंद्र-225

मतदेय स्थल-432
252-मंझनपुर सुरक्षित विधानसभा

प्रत्याशी- 08

कुल मतदाता- 415877

पुरुष मतदाता- 222238

महिला मतदाता- 193625

अदर मतदाता-तीन

मतदान केंद्र-288

मतदेय स्थल-477
253-चायल विधानसभा

प्रत्याशी- 15

कुल मतदाता- 385814

पुरुष मतदाता-205633

महिला मतदाता-180170

अदर मतदाता-11

मतदान केंद्र-221

मतदेय स्थल-420

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies