बेटी को गला घोंटकर मारा, फिर पिता ने उसकी लाश के साथ की हैवानियत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बेटी को गला घोंटकर मारा, फिर पिता ने उसकी लाश के साथ की हैवानियत

गुना. मध्य प्रदेश  के गुना  से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक पिता पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. आरोपी ने पहले अपनी 14 साल की बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. लड़की ने पिता की करतूत का विरोध किया और सभी लोगों को इस बात की जानकारी देने की धमकी दी. इस पर पिता ने पहले गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया. फिर बेटी के शव के साथ हैवानियत की. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. वह खुद बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा. वहां पुलिस के अधिकारियों को उस पर शक हुआ. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जो बातें पुलिस को बताई, सभी हैरान रह गए. आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सनसनीखेज मामला गुना जिले के मुकावन गांव का है, गांव के एक 40 साल के शख्स ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. पति ने कहा कि उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई है. पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने परिवार के साथ ससुराल में रह रहा था.जानें कैसे हुआ पुरे वारदात का खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की. तब लोगों ने बताया कि बेटी को आखिरी बार पिता के साथ ही देखा गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की. आरोपी बार-बार अपना बयान बदलने लगा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा. पुलिस को आरोपी पर शक और गहरा होता गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया. इसके बाद उसने जो राज खोला, पुलिस को रोंगटे खड़े हो गए.
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies