सीएम योगी का अयोध्या रोड़ शो आज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सीएम योगी का अयोध्या रोड़ शो आज


 गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता गण जीतोड़ मेहनत करने में जुट गए है।मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन के मद्देनजर तैयारियां और तेज़ कर दी गई है।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह देर रात अयोध्या पहुंच चुके हैं।सीएम के रोड शो तैयारियों का लिया जायजा।
*रूदौली और गोसाईगंज में सीएम योगी की जनसभा संपन्न*
मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ अयोध्या जनपद में रुदौली और गोसाईगंज जनसभा व अयोध्या में रोड़ शो किया। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा रुदौली के कृष्णा आरटीएस इंटर कालेज नरौली में भाजपा प्रत्याशी व विधायक रामन्दर यादव के समर्थन में दोपहर 12:30 बजे विशाल जनसभा होगी। इसके बाद गोसाईगंज के द्वापर विद्यापीठ कालेज के सामने मया बाजार में भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी समर्थन में 1:30 बजे वह विशाल जनसभा को सम्बोधित किये। अयोध्या में 3 बजे साकेत महाविद्यालय से टेढ़ी बाजार तक भाजपा प्रत्याशी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में रोड भी किया। उन्होने बताया कि अयोध्या विधानसभा में होने वाले रोड़ शो को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता जुट हुए थे । इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी थी। दर्जनों स्थानों पर पुष्पवर्षा करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया।संत समाज मुख्यमंत्री का तिलक भी किए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ अयोध्या धाम में रोड शो। अयोध्या की सड़कों पर लगाए गए भगवा गुब्बारे।व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। अयोध्या की जनता मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर है।टेढ़ीबाजार चौराहे से शुरू किया गया सीएम का रोड शो। नया घाट राम की पैड़ी पर होगा रोड सूखा हुआ समापन।नयाघाट पर ही मुख्यमंत्री अयोध्या के व्यापारियों एवं जनता को संबोधित भी किए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies