बसपा के पक्ष में चल रहा है अंडर करंट--- सुनील पाठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बसपा के पक्ष में चल रहा है अंडर करंट--- सुनील पाठक


बसपा प्रत्याशी ने कई जगह नुक्कड़ सभा को किया संबोधित।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवकाली मंदिर अयोध्या के महंत सुनील पाठक ने मंगलवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में तमाम जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। और क्षेत्र के विकास तथा जन कल्याणकारी सरकार के गठन के लिए मत देने की अपील किया। कई जगह पर नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन हुआ। इसी क्रम में दोपहर को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 बीकापुर खास में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। तथा अपनी प्राथमिकताओं को बताया। और कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता को उनके पास नहीं जाना पड़ेगा। वह खुद चलकर जरूरतमंदों के घर पहुंचेंगे। और जन समस्या का निराकरण कराएंगे। इस बार फिर प्रदेश में बहन मायावती जी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। कानून व्यवस्था का राज स्थापित होने के साथ तमाम तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू होगी। कहा कि चुनाव में पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर जगह सभी वर्गों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस दौरान सभासद राकेश वर्मा, डॉ अशोक निषाद, डॉ गंगाराम तिवारी, लालमणि निषाद, सोभनाथ अनाड़ी सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies