राजेश्वर सिंह के विधायक बनने से क्षेत्र का विकास होगा - रज्जन सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राजेश्वर सिंह के विधायक बनने से क्षेत्र का विकास होगा - रज्जन सिंह


लखनऊ -राजेश्वर सिंह नेक दिल ईमानदार कर्मठ तथा जुझारू साथी हैं ।जो अब तक पुलिस ऑफिसर के रूप में एक चर्चित अधिकारी रहे आज हम लोगों के बीच में भारतीय जनता पार्टी की सरोजिनी नगर सीट से जनप्रतिनिधित्व करने को हमारे आपके बीच में आए हैं ।श्री सिंह एक साफ-सुथरी राजनीति करने वाले विकास पुरुष हैं जिनके जेहन में क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है इसलिए हम आप सब लोगों से निवेदन करता हूं और माननीय राजेश्वर सिंह जी के लिए बोट मांगने आया हूँ।राजेश्वर सिंह जाति धर्म से उठ कर सेवा और विकास को अपना कर्तव्य मानते हैं आप सब भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को आगामी 23 फरवरी2022 को होने वाले चुनाव में कमल के निशान के सामने बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने का कष्ट करें । क्षेत्र, गांव का विकास होगा गरीबों को उनके अधिकार मिलेंगे, भयमुक्त समाज होगा, यह तभी संभव है जब प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार होगी वोट देकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका,दायित्व राजेश्वर सिंह को जिता कर देंगे तो निश्चित ही मोदी, योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत होंगे और स्वच्छ साफ-सुथरी भयमुक्त, सुशासन होगा,मेरी बहन बेटियां निडर होकर अपने गंतव्य को जाएंगी ।
    उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं जुझारू साथी सज्जन सिंह आशियाना,गुरौरा,बंथरा गढ़ी चुनौती आदि विधानसभा क्षेत्र के गांव में जाकर वोट मांगते हुए जनता से अपील कर रहे थे ।उक्त अवसर पर श्री सिंह के साथ ओम प्रकाश पांडे,विनय सिंह, राजीव सिंह बंगाली, पल्मीरा सिंह, अजय सिंह अज्जू आदि दर्जनों लोग साथ रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies