जिला युवा संसद,प्रयागराज में सूर्या सिंह परिहार राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला युवा संसद,प्रयागराज में सूर्या सिंह परिहार राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान



 प्रयागराज : साफिरा हुसैन चौधरी नेहरू युवा केंद्र,प्रयागराज की स्वयंसेविका ने प्राप्त किया दूसरा स्थान कल दिनांक 19 फरवरी 2022 को नेहरू केंद्र,प्रयागराज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना,प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र, प्रयागराज में जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। जिसमें प्रयागराज,प्रतापगढ़, कौशांबी एवं फतेहपुर के नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा संसद में प्रयागराज से प्रथम स्थान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका सूर्या सिंह परिहार प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय,प्रयागराज से संबद्ध लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा,प्रयागराज की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका ने प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज की स्वयंसेविका एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रयागराज की छात्रा साफिरा हुसैन चौधरी ने अर्जित किया। जबकि जिला युवा संसद में फतेहपुर से खुशबू मल्होत्रा ने प्रथम स्थान, अलीशा शाह ने द्वितीय स्थान; कौशांबी से कविता पाल ने प्रथम स्थान, अमित कुमार ने द्वितीय स्थान तथा प्रतापगढ़ से श्रेया तिवारी ने प्रथम स्थान, अविनाश मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा संसद में प्रतिभागियों ने 6 विषय अतुल्य भारत,आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ,कौशल भारत, डिजिटल इंडिया,स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर अपने विचार रखें। जिला युवा संसद का सफल आयोजन सुश्री जागृति पांडेय जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र, प्रयागराज द्वारा किया गया एवं सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी सुश्री जाग्रति पांडेय द्वारा दिया गया। जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजई प्रतिभागियों को अगले चरण 23 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करना है। इस कार्यक्रम में डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना,प्रयागराज एवं कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा, प्रयागराज ; जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सुश्री एषा सिंह : श्री राम अवध कुशवाहा राज्य प्रशिक्षक नेहरू युवा केंद्र;श्री अदनान खान लेखाकार नेहरू युवा केंद्र, प्रयागराज आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies