सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉक्टर सरिता सिंह ने किया जन संपर्क
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉक्टर सरिता सिंह ने किया जन संपर्क



 ग्रामीणों ने 51 किलो माला पहना कर किया स्वागत
276 गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉ सरिता सिंह ने आज हमारी ग्राम सभा - नुवावा बैदरा, रतनपुर तेंदुआ, कूरेभारी ,बरहूपुर सहित दर्जनों गांव में ताबड़तोड़ जन संपर्क किया।
       नुवावा बैदरा गांव की महिलाओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर अपना मत व समर्थन देने का विश्वास दिलाया। डॉक्टर सरिता सिंह के आने से पहले घरो के बाहर महिलाएं पुरूष और बच्चे थाल में फूल रखकर खड़े हो गए। लोग चाहते थे कि कुछ पल सीधे तौर पर वह डा सरिता सिंह से बात कर सके, लेकिन उनके साथ कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि लोग उनका ठीक से चेहरा तक नहीं देख पा रहे थे। हालांकि डोर टू डोर जाकर वोट मांगने पर महिलाएं भी काफी खुश दिखीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके घर पर वोट मांगने आया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies