अखिलेश-मयंक मुलाकात मामला:सांसद रीता बहु्गुणा जोशी बोलीं-बेटे को सपा से मिला था टिकट का ऑफर, समझाने पर मान गए और नहीं लड़े
प्रयागराज2 घंटे पहले
रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक की अखिलेश से हुई मुलाकात को पर्सनल बताया है। -
रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक की अखिलेश से हुई मुलाकात को पर्सनल बताया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई मायने निकाले जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि मयंक ने बगावत कर दी है तो कह रहा है कि मयंक सपा में जा रहे हैं। इस सभी अटकलों को विराम देते हुए सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि अगर मयंक को सपा में जाना ही होता तो वे आज लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे होते। सपा ने मेरे बेटे मयंक को टिकट का ऑफर दिया था।
यह एक औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मयंक के साथ अपनी मुलाकात की फोटो मंगलवार को ट्वीट किया था। इसके बाद यह फोटो वायरल हो गई। वाट्सएप ग्रुप्स में शेयर होने लगी। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। इसके बाद रीता बहुणुणा जोशी ने कहा कि यह एक औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात है। बिना वजह लोग इस मुलाकात के मायने निकाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि मयंक बगावत कर रहे हैें। अगर मयंक को बगावत करनी ही होती तो जब भाजपा ने टिकट नहीं दिया था तभी सपा में चले जाते, लेकिन उन्होेंने ऐसा नहीं किया।
