मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने BJP समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक, सैफई किया रेफर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने BJP समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक, सैफई किया रेफर


मैनपुरी. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के तीसरे चरण में मैनपुरी (Mainpuri) में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा वोट को लेकर भाजपा समर्थक के पेट में गोली मारी मारने का मामला सामने आया है. यह घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है. वहीं, गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जाम लगा दिया है. जबकि घायल की हालत नाजुक है और उसे सैफई रेफर किया गया है. यह मामला मैनपुरी सदर विधानसभा के अवधनगर का बताया जा रहा है.इस मामले को लेकर मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि एक मतदान केंद्र के बाहर समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर अमन पांडे (भाजपा कार्यकर्ता) को गोली मारने का संदेह है. साथ ही कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.
जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के अवध नगर में शाम छह बजे मतदान के दौरान समजावादी पार्टी के समर्थकों ने भाजपा समर्थक अमन पांडेय को तमंचे से पेट में गोली मार दी. वहीं, बताया जा रहा है कि वोट को लेकर विवाद हुआ था. घटना के बाद भाजपा समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया. घायल युवक को पहले जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्‍टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया है. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया. आनन फानन में मामले की सूचना मिलने के बाद काफी संख्‍या में पुलिस वहां पहुंच गयी. इसके बाद अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का समझा बुझाकर जाम खुलवाया. वहीं, घायल युवक अमन पांडेय के परिजनों का कहना है कि सपा के लोगों ने ही गोली मारी है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर ली है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies