सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग एजेंट को पीटने पर राजाभैया सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग एजेंट को पीटने पर राजाभैया सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 UPKG News : राजाभैया।

कुंडा विधानसभा क्षेत्र के रयापुर पोलिंग बूथ पर रविवार को मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग एजेंट को गाड़ी में भरकर उठा ले जाने और पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पूर्व मंत्री और कुंडा के निवर्तमान विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के खिलाफ कुंडा कोतवाली में एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
रविवार को रैयापुर मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थक राकेश कुमार को कुछ हमलावर गाड़ी में भरकर उठा ले गए थे और मारपीट कर घायल कर दिया था। एजेंट ने राजाभैया के ईशारे पर जनतासत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies