प्रयागराज:
रविवार को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और 6वें 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर जनपद प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विकास भवन प्रांगण समेत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और हॉस्टलों में उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विकास भवन में अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
विकास भवन प्रांगण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्र होकर भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व अध्यापकों ने एन.आई.सी. प्रयागराज में उपस्थित होकर गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) से प्रसारित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र-स्तरीय मुख्य संबोधन को लाइव सुना।
आश्रम पद्धति विद्यालयों और हॉस्टलों में दिखा उत्साह
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जनपद के विभिन्न संस्थानों में यह जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई:
आश्रम पद्धति विद्यालय: सुरबलसहनी, कोरांव, खाई (करछना) और बालिका विद्यालय कौड़िहार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।
छात्रावास: डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास (चांदपुर सलोरी), बालक छात्रावास (चैथम लाइन) और आई.ई.आर.टी. बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
सहायता प्राप्त संस्थान: मम्फोर्डगंज स्थित राष्ट्रीय शिशु विद्यालय में भी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए।
इन आयोजनों के जरिए भगवान बिरसा मुंडा के देश के प्रति समर्पण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और उनके अदम्य साहस को याद किया गया।
