सिकंदरपुर क्षेत्र मे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर विशेष रूप से ध्यान रखूँगा: ठाकुर राज सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सिकंदरपुर क्षेत्र मे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर विशेष रूप से ध्यान रखूँगा: ठाकुर राज सिंह

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) विधान सभा सिकंदरपुर क्षेत्र में दिनांक 05 नवम्बर,दिन गुरुवार को जन संपर्क के दौरान युवा भावी जन प्रतिनिधि -ठाकुर राज सिंह से मीडिया द्वारा सिकंदरपुर मे लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने वर्तमान विधायक मोहमद जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल मे पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के अंतराल में सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र मे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से संबंधित जनता के हित में कोई भी पुख्ता कार्य नही हुआ है। जिससे क्षेत्र की जनता उनसे खुशहाल रहे। अब इस क्षेत्र से मुझे चुने जाने पर जनता के हित के लिए सदा तत्पर रहूँगा। मैं संकल्प लेता हूँ। इस क्षेत्र से स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क पर विशेष रूप से ध्यान रहेगा मेरा। उन्होंने आगे कहा कि घाघरा के कटान के रोक थाम के लिए वर्तमान विधायक निस्कृय रहे। पार्टी यदि मुझे मौका देती है तो सबसे पहले प्राथमिकता स्वास्थ्य व्यवस्था को दूंगा। सिकंदरपुर मे चिकित्सा व्यवस्था नही होने के कारण मरीजों को उपचार हेतु बलिया, मऊ, वराणसी या लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जाता है। युक्त अस्पताल पहुँचने में लोगों का काफी समय लगता है जिस कारण मरीज की हालत और भी खराब हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि जनता के भलाई के लिए मैं आगे कार्यकर्ता रहूंगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि यदि सिकंदरपुर विधानसभा से मुझे चुना गया तो मैं उनकी भलाई के लिए हर समय साथ खड़ा रहूंगा मैं इस विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा और सड़क के साथ-साथ जनता की भलाई के लिए उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलता रहूंगा। अंत में श्री सिंह ने क्षेत्र की जनता को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies