भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर


काशी क्षेत्र अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रथम आगमन पर पुष्पवर्षा से स्वागत-वंदन- अभिनंदन।

प्रयागराज: महानगर सिविल लाइन कार्यालय में महानगर,गंगा पार,जमुनापार संयुक्त अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने फहद जमाल यासिर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चे काशी क्षेत्र के प्रथम आगमन पर पुष्पवर्षा,ढोल मंजीरा के साथ स्वागत-वंदन- अभिनंदन हुआ।

फहद जमाल यासिर ने अपने संबोधन में कहा कि वह हर संप्रदाय की समस्या के निदान के लिए हमेशा प्रयासत रहेंगे किंतु हर कार्यकर्ता का भी फर्ज है कि पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रियता-जनसंपर्क से कार्य करते हुए अल्पसंख्यक समाज में जाकर प्रदेश-केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें कि केंद्र प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सबसे अधिक अल्पसंख्यक समाज ले रहा है तो हर बूथ पर अल्पसंख्यक समाज का वोट मिले जिससे 2027 में फिर भाजपा सरकार बने यह अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है।

सरदार पतविन्दर सिंह ने स्वागत वंदन अभिनंदन संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष फहद जमाल यासिर नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासत रहेंगे इनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा ऐसा उम्मीद करते हैं।

सैफुल अब्बास काशी क्षेत्र महामंत्री,मो.शरीफ महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रयागराज,मो.इम्तियाज अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर मंत्री,मनु चावला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा,कुर्बान अलीगंगा पट्टी,बिलाल अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्षराफातुल्लाह कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा समसुल कमल मंडल अध्यक्ष शिवकुटी जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष गंगा पार,कमल सिंह,कुलदीप सिंह खालसा,जसविंदर सिंह जग्गी,परमजीत सिंह बग्गा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies