Type Here to Get Search Results !

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम का शुभारंभ, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

 


प्रयागराज। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के सफल संचालन के लिए सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार के ऊपरी तल पर स्थापित कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या संशोधन से जुड़े फॉर्म-6, 7, 8 और मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0532-2990379, 0532-2990378, 0532-2990369 और टोल-फ्री नंबर 1950 जारी किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक कॉल और शिकायत का विवरण अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए और उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। 

इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों के परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad