Type Here to Get Search Results !

किसान समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य ने कौड़ीहार ब्लॉक में निजी खाद विक्रेता एवं सहकारी समिति का किया निरीक्षण


विक्रेताओं को खाद एवं बीजों की समय से बिक्री, अभिलेखों का सही प्रकार से रखरखाव एवं नियमित अपडेट करने के दिए निर्देश


प्रयागराज 18 नवंबर

किसान समृद्धि आयोग के माननीय सदस्य श्री कुलजीत सिंह जी के द्वारा बुधवार को कौड़ीहार ब्लॉक में निजी खाद विक्रेता एवं सहकारी समिति का निरीक्षण किया गया, जिसमें विक्रेताओं को किसानों को खाद एवं बीजों की बिक्री समय से करने अभिलेखों का सही प्रकार से रखरखाव करने एवं दैनिक रूप से उनको अपडेट करने के निर्देश दिए गए साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में कृषकों को खाद में ओवर रेटिंग ना की जाए साथ ही वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

 इसी प्रकार माननीय सदस्य द्वारा गौशाला का भी निरीक्षण किया गया एवं विकास भवन के यमुना सभागार में कृषि एवं अन्य सहायक विभागों जैसे सिंचाई उद्यान विभाग नलकूप विभाग नहर विभाग पशुपालन विभाग आदि के साथ समीक्षा बैठक की गई तथा अंत में मीडिया के बधुओ के साथ प्रेस वार्ता की गई जिसमें माननीय सदस्य द्वारा जनपद में खाद बीज की उपलब्धता के संबंध में पशुओं की स्वास्थ्य के संबंध में क्रय केंद्रों में धान के एवं अन्य फसलों के क्रय के संबंध में विस्तार से मीडिया बंधुओ के साथ वार्ता की। पूरे कार्यक्रम में माननीय सदस्य के साथ जिला कृषि अधिकारी उप कृषि निदेशक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सहायक अभियंता विद्युत नलकूप सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad