नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न



*महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों में त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी पैरवी करने के लिए कहा*


प्रयागराज 29 अक्टूबर।

      जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन व नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में लंबित अभियोजन प्रकरणों, गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों तथा न्यायालयों में लम्बित वादों के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पिछले माह गंभीर अपराधों में कितने बरी हुए तथा कितने में अपील हुई, के संबध में विस्तार से चर्चा की गई।

 

     नगर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित समस्त शासकीय अधिवक्ताओं व अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों को जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों एवं अन्य गंभीर मामलों में त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी पैरवी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में सम्मन/तामीला नहीं हो रहा है, उन प्रकरणों में अधिक से अधिक सम्मन तामीला कराकर प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।


     नगर मजिस्ट्रेट ने लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा। बैठक में संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies