रसड़ा में मिलावटी दूध की आशंका से लोगों में भय, आम जनता की सेहत पर मंडरा रहा खतरा!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रसड़ा में मिलावटी दूध की आशंका से लोगों में भय, आम जनता की सेहत पर मंडरा रहा खतरा!

 


प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

विश्वजीत जायसवाल (तहसील संवाददाता) 

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। मिलावटी दूध की आशंका से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में दूध में मिलावट की आशंका भी लोगों के लिए चिंता का विषय है।


यदि दूध में हानिकारक पदार्थों की मिलावट हो रही है, तो यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है कि दूध की गुणवत्ता की नियमित जांच कराई जाए और मिलावट की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।


जनता की मांग है कि खाद्य सुरक्षा विभाग रसड़ा क्षेत्र में दूध की दुकानों, डेयरियों और दूध आपूर्ति के स्रोतों की जांच करे तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित दूध मिल सके ।


अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies