फूलपुर,सोरॉव:सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

फूलपुर,सोरॉव:सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त



 फूलपुर,सोरॉव:सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त


जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। 


तहसील फूलपुर के अंतर्गत 05 प्रकरण, तहसील सोरॉव के अंतर्गत 10 प्रकरण, तहसील कोरॉव के अंतर्गत 05 प्रकरण, तहसील करछना के अंतर्गत 09 प्रकरण तहसील मेजा के अंतर्गत 06 प्रकरण, तहसील बारा के अंतर्गत 05 प्रकरण एवं तहसील हंडिया के अंतर्गत 04 प्रकरण, जो कि सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे, चक मार्ग की पैमाइश कराए जाने, व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा, नाले-नालियों पर अवैध कब्जा व अन्य विषयों से संबंधित थे उनमे राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies