सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना सबकी जिम्मेदारी: जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना सबकी जिम्मेदारी: जिला सूचना विज्ञान अधिकारी

 


सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना सबकी जिम्मेदारी: जिला सूचना विज्ञान अधिकारी


सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना हम सबकी जिम्मेदारी – जिला सूचना विज्ञान अधिकारी


साइबर फ्रॉड पर लगेगा अंकुश: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गोण्डा में जागरूकता कार्यशाला


एआई से लेकर व्हाट्सएप तक सुरक्षित उपयोग पर जोर, सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग


डिजिटल सुरक्षा का संदेश: सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गोण्डा में अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया जागरूक


गोण्डा, 10 फरवरी 2026 - इंटरनेट के सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार, में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप निदेशक, एनआईसी गिरीश कुमार ने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस का उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक: सुरक्षित विकल्प और सभी चीजों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज” थीम पर विश्व के लगभग 150 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवा वर्ग के लिए सुरक्षित एवं समावेशी डिजिटल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।


उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऐप्स में व्हाट्सएप प्रमुख है, जिसका सुरक्षित उपयोग करना समय की मांग है। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। इस अवसर पर श्री संजय कुमार गुप्ता (साइबर सेल प्रभारी) एवं श्री हरि ओम टंडन (साइबर एक्सपर्ट) ने संयुक्त रूप से साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटरनेट जहां शिक्षा, सामाजिक संपर्क और व्यवसाय के असीम अवसर देता है, वहीं साइबर बुलिंग, फिशिंग, डेटा उल्लंघन और डिजिटल धोखाधड़ी जैसे जोखिम भी मौजूद हैं।


कार्यशाला में उपस्थित लोगों को एआई के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन बैंकिंग, पब्लिक वाई-फाई, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप कॉल एवं वीडियो कॉल के सुरक्षित प्रयोग तथा डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में cybercrime.gov.in, टोल फ्री हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन में तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए।


अंत में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और यह जानकारी अपने सहयोगियों व परिवार के सदस्यों तक अवश्य पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यशाला में कई अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जागरूकता को अत्यंत उपयोगी बताया। 


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies