गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली में हुई पीस कमेटी बैठक के दौरान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली में हुई पीस कमेटी बैठक के दौरान



 गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली में हुई पीस कमेटी बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बयान होली पर्व को लेकर दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा —

“जो होली न खेले, वह अपने घर से बाहर न निकले, क्योंकि होली मस्ती का त्योहार है। यह नहीं देखता कि कौन हिंदू, कौन मुसलमान, कौन ईसाई या कौन सिख।”

उन्होंने कहा कि रंग डालते समय सिर्फ एक ही बात निकलती है — 'बुरा न मानो, होली है'।

ASP ने यह भी कहा कि शाम को सब गुझिया खाते हैं, गले मिलते हैं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं।

मुस्लिम समाज से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार रोजा गुझिया से खोलना सौहार्द का प्रतीक होगा।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ASP को ट्रोल भी किया गया, लेकिन मुस्लिम समाज के नसीब अली समेत कई लोगों ने बयान का समर्थन करते हुए इसे भाईचारे की अपील बताया।

नसीब अली ने कहा —

“यह बयान समाज को जोड़ने वाला है, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies