नाली विहीन,जर्जर सड़क से संबंधित जिला अधिकारी को दिया गया ज्ञापन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नाली विहीन,जर्जर सड़क से संबंधित जिला अधिकारी को दिया गया ज्ञापन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूपुर में नाली विहीन जर्जर सड़कों के किनारे जल जमाव के कारण स्थानीय लोगों के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मामले की शिकायत स्थानीय पत्रकार रमजान पुत्र मोहम्मद जिलानी ने 28 नवम्बर को जिलाधिकारी को लिखित रूप में दिया है।उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि हमारे गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।हल्की बारिश मे सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे आने जाने में गांव के लोगों को काफी परेशानी होती है। नालियों की साफ सफाई भी नियमित नहीं हो पा रही है। जिस कारण गांव के बच्चे,बड़े बुजुर्ग व महिला मरीज सभी प्रभावित हैं। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को अनेकों बार किया जा चुका है। फिर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने आगे लिखा है कि बालूपुर गांव की जर्जर सड़क व नाली का शीघ्र निर्माण/ मरम्मत किया जाए। ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हों। पत्रकार रमजान अहमद ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies