जिलाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों साथ बैठक करते हुए सुनी उनकी समस्यायें
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जिलाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों साथ बैठक करते हुए सुनी उनकी समस्यायें

 


जिलाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों साथ बैठक करते हुए सुनी उनकी समस्यायें


किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


खाद की ओवर रेटिंग एवं नकली खाद की बिक्री पर करें प्रभावी कार्यवाही*


धान क्रय केन्द्रों को समय से सक्रिय करते हुए वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें करने के दिए निर्देश


अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों को गौआश्रय स्थलांे में करें संरक्षित


प्रयागराज 16 अक्टूबर।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता बनाये रखने, आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराया जाने, खाद की ओवर रेटिंग व कालाबाजारी रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने,, धान क्रय केन्द्रों को समय से संचालित किए जाने, चकबंदी से सम्बंधित शिकायतें, निराश्रित गौवंशों को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने सहित अन्य विषय उठायें गये।


बैठक में जिलाधिकारी ने एआर कॉपरेटिव को सभी साधन सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ समितियों पर खाद की कालाबाजारी रोके जाने हेतु खाद बिक्री की वीडियो व फोटोग्राफी कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्षेत्रफल के अनुसार निर्धारित मानक के अनुरूप खाद उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों के माध्यम से भी खाद की ओवर रेटिंग एवं नकली खाद की बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने धान की खरीद हेतु क्रय केन्द्रों को समय से सक्रिय किए जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें करने एवं क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो, किसानों को दूर न जाना पड़े और जो धान खरीद हेतु अनुमन्य है, उसका प्रचार-प्रसार कराते हुए निष्पक्ष तरीके से धान का क्रय किया जाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर जो भी खरीद हो, उसे केवल किसानों से पारदर्शिता के साथ क्रय किया जाये। क्रय केन्द्रों पर बिचौलियों का प्रवेश न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। उन्होंने अभिलेखों के आधार पर ही चकबंदी के प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर निराश्रित गौवंशों को गौआश्रय स्थलांे में संरक्षित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पंचायत न्याय पंचायत स्तर पर एक गौशाला खोले जाने हेतु जमीन चिन्हित करने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी नेे इस अवसर पर किसानों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए सभी सम्बधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधि श्री शनि शुक्ला, यूनियन के अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies