प्रयागराज: उद्यान विभाग द्वारा ‘‘पर ब्लाक वन क्राप‘‘ कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: उद्यान विभाग द्वारा ‘‘पर ब्लाक वन क्राप‘‘ कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

 


प्रयागराज: उद्यान विभाग द्वारा ‘‘पर ब्लाक वन क्राप‘‘ कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं वैज्ञानिक ढंग से फलों एवं पुष्प की खेती के बारे में कृषकों को दी गयी जानकारी

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने में उद्यानिकी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में उद्यान विभाग द्वारा ‘‘पर ब्लाक वन क्राप‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय अधीक्षक राजकीय उद्यान परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं वैज्ञानिक ढंग से फलों एवं पुष्प की खेती के विषय में जानकारी दी गयी।

       राजकीय आलू बीज उत्पादन प्रक्षेत्र सैदाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ कृषकों को हाईटेक नर्सरी के विजिट के साथ ही हाईटेक नर्सरी में उत्पादित रोग मुक्त एवं गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता एवं तकनीकी ढंग से सब्जियों की अगेती खेती करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विकास खण्ड-करछना, कौधियारा, शंकरगढ़, सहसों, फूलपुर, बहरिया, प्रतापपुर चाका, कौडिहार, सोरांव, भगवतपुर, सैदाबाद, बहादुरपुर, एवं हण्डिया के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies