स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।



लखनऊ: 14 अगस्त, 2025

प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी मंत्रियों ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान, त्याग और देशभक्ति की भावना को स्मरण करने का पावन अवसर है। यह दिन हमें एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के लिए प्रेरित करता है।

मंत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह अवसर है कि हम सभी देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का प्रण लें। आजादी का यह अमूल्य उपहार हमें करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिला है, जिसे हमें न केवल संजोना है बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाना भी है।

मंत्रियों ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस पर सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपने श्रेष्ठतम योगदान का संकल्प लें और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश व देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies