प्रयागराज। घूरपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे नैनी थाना क्षेत्र स्थित मेवा लाल की बगिया तिराहा से दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश उर्फ श्रीकांत पुत्र स्व. रामचन्द्र निवासी ग्राम नेवादा नरैना थाना करछना, प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। मामला क्या है
घटना के संबंध में पीड़िता के भाई ने 23 जुलाई 2025 को घूरपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 254/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में मामला दर्ज किया था।
विवेचना में बढ़ाई गई धाराएं
जांच के दौरान पुलिस को गंभीर तथ्य मिले जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। तभी से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तारी का विवरण
थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और नैनी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी टीमवर्क और सतर्कता का नतीजा है।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।