बगहा ग्रामसभा में बस की टक्कर से आटो क्षतिग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बगहा ग्रामसभा में बस की टक्कर से आटो क्षतिग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..

बगहा सिरसा, मेजा, प्रयागराज: 12.08.2025 मंगलवार सुबह लगभग छह बजे इलाकाई थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत चौकी-बगहा गांव के समीप बस सीएनजी ऑटो रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत होने पर एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


सूचना पर पहुंची चौकी सिरसा की पुलिस व एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान और घायलों के नाम की जानकारी जुटा रही है।

हादसे के बाद स्कूल बस का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies