प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) नगर पंचायत मनियर के प्रथम चेयरमैन/जिला परिषद बलिया के अध्यक्ष रहे स्व० जवाहिर सिंह की 32 वी पुण्यतिथि व सर्व दलीय पुष्पांजलि सभा का आयोजन परशुराम स्थान के विनय मंच पर किया गया। पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि वक्ताओं ने उनके कृत्यों का बखान करते हुए कहा कि स्व० जवाहिर सिंह गरीबों के मसीहा रहे। जो उनके पास गया उसका भरपुर मदद किये। जब डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन बने तब उनके पास जो भी जाता वह खाली हाथ नहीं लौटा। उन्होंने अपने कार्य काल में कई लोगों को रोजी रोटी देने का काम किया। उन्होंने सबकी बातें सुनकर त्वरित निस्तारण करने का कार्य करते थे। उनके पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उधर मनियर इण्टर कालेज में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर मनियर चेयरमैन प्रतिनिधि/भूमि विकास बैंक बांसडीह चेयरमैन कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू ने अपने समर्थकों संग माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सर्व दलिय सभा के मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक,देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति उर्फ संजय सिंह,युवा नेता गोपाल सिंह,महाशक्ति सिंह,डॉ जगदीश प्रसाद,रविन्द्र सिंह,पूर्व प्राचार्य उदय बहादुर सिंह,डॉ विजय प्रकाश गुप्ता,डॉ० विनोद उपाध्याय,हृदय शंकर तिवारी,शिवनारायण राय रहे। अध्यक्षता जनक सिंह व संचालन युवा नेता गोपाल सिंह ने किया।आये हुए अतिथियों का आभार अशोक सिंह व प्रदीप सिंह ने प्रगट किया।