घाघरा नदी देवरिया में डूबी एक महिला नदी में बह कर पहुंची मनियर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

घाघरा नदी देवरिया में डूबी एक महिला नदी में बह कर पहुंची मनियर

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सुबह टहलने निकली महिला करीब 60 किलोमीटर घाघरा नदी के पानी में बहते हुए बलिया जनपद के मनियर दियारा टुकड़ा नं दो में,नदी किनारे पहुची। बताया जाता है कि नदी में उक्त महिला का हाथ हिलाते हुए भैंस चराते चरवाहे ने देखा। जिसे देख चरवाहों ने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर,उक्त नदी मे डूबती महिला को नदी से बाहर निकाल गया।और पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची मनियर पुलिस ने महिला को पीएचसी लाकर इलाज कराकर परिजनों को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण निवासी घनश्याम पाण्डेय की 50 वर्षीय पत्नी शशि किरण देवी, परिजनों के कथनानुसार प्रतिदिन की भांति रविवार को सुबह 4 बजे घर से टहलने निकली थी। बताया जाता है कि घाघरा नदी के किनारे शौच के बाद पैर धो रही थी कि अचानक पैर फिसलकर गहरे पानी की धारा में बह गई। उधर कुछ देर बाद महिला जब घर वापस नहीं आई तो उसके परिजन परेशान होकर खोजबीन में जुट गए। इधर दोपहर करीब दो बजे मनियर थाना के दियारा टुकड़ा नं दो में नदी किनारे भैंस चरा रही बीरेंद्र प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी ने देखा की घाघरा नदी में बह रही उक्त महिला हाथ से कुछ इशारा कर रही है। तो महिला ने हो हल्ला मचाकर पास पड़ोस के लोगों को जुटाकर महिला को निकाल कर डायल 112 को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लाकर पीएचसी मनियर पर इलाज कराते हुए परिजनों को सुचना दी। देर शाम पहुंचे परिजनों को पुलिस ने महिला को सुपुर्द की। महिला को सकुशल पाकर परिजन प्रफुल्लित दिखे।इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि घाघरा में बहकर देवरिया से मनियर पहुची महिला को इलाज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies