शांतिपूर्ण तरीके से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शांतिपूर्ण तरीके से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सम्पन्न


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के लिए 2 मई 2025 दिन शुक्रवार के दिन चुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया। 19438 मतदाताओं में से 8847 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 45.51 रहा।



बताते चले की नगर पंचायत मनियर में 2023 में चुनाव हुए थे जिसमें रितु देवी पत्नी नथुनी गोंड़ निर्वाचित घोषित हुई थी। न्यायालय द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्र में कुटरना किए जाने के कारण उनका पद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। रिक्त हुए पद का चुनाव 2 मई 2025 दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसकी मतगणना 5 मई 2025 को सुबह 8:00 बजे से बांसडीह इंटर कॉलेज में किया जाएगा।

 बतातें चलें कि नगर पंचायत मनियर में सात मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 25 बुथों पर चुनाव हुआ। चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिनमें भारतीय जनता पार्टी से बुचिया देवी पत्नी घूरा गोंड़,समाजवादी पार्टी से धनवती देवी पत्नी राम जन्म गोंड़ एवं निर्दल प्रत्याशी सुभावती पत्नी मदन प्रसाद एवं देवांती पत्नी सरजू गोंड़ है। चारों प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में शाम 5:00 बजे बंद हो गया। चुनाव के दौरान जिला अधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार,एसपी बलिया ओमवीर सिंह,एडीएम अनिल कुमार,एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी,सी ओ बांसडीह प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मतदान केंद्रों का निरीक्षण किये। जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद का उपचुनाव चल रहा है। जो पूर्व में यहां अध्यक्ष थी उनको न्यायालय द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया था। तो अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इस पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। आगे भी शांतिपूर्ण रहने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 7:00 बजे सुबह से शाम 5:00 बजे तक मतदान हुआ ।सभी जगह व्यवस्था चाक चौबंद रही।कुल मिलकर मतदान शांति पूर्ण रूप से संपन्न हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies