प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के थाना सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम खरीद में एक पक्ष ने अपने पुराने रंजिश के विरोधियों के ऊपर हमला बोल दिया।जिस कारण विरोधी पक्ष के दो व्यक्तियों की मौत हो गई।महिला संहित दो और लोग गंभीर रूप से घायल हैं।जिनका उपचार सदर अस्पताल में कराए जाने की ख़बर है।मौके पर सूचना पा कर स्थानीय पुलिस पहुंच कर जांच मे जुट गई। ख़बर लिखे जाने तक हमलावर फरार बताया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम खरीद मे दो पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।जो जमीन गांव के भवानी स्थान के पास स्थित है।बताया जाता है कि स्थानीय निवासी मोती चंद यादव व रामजी यादव के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।बताया जाता है कि एक माह पूर्व भी उसी जमीन को लेकर काफी तू तू मैं मै के साथ मार पीट भी हुई थीं।उस समय भी दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थें।बीच में दोनों के मध्य स्थित सामान्य थीं।बताया जाता है कि अचानक बुधवार की रात रामजी यादव के परिवार के लोगों ने लाठी/डंडों व धारदार हथियार को लेकर एक साथ विपक्षी पर हमला बोल दिया।जिसमे विपक्ष की 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी अक्षय यादव,60 वर्षीय मोती चंद,42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र इंद्रदेव,24 वर्षीय पंकज यादव पुत्र अक्षय यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।जिनको परिवार के अन्य सदस्यों ने त्वरित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु ले गए।जहां घायलों की नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि सदर अस्पताल बलिया ले जाते समय पंकज यादव और अनिल यादव की रस्ते में ही मृत्यु हो गई।इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों मे सन्नाटा छा गया। गांव के भयभीत लोगों में मातम का माहौल बना रहा।इस घटना से प्रशासन की नींद उड़ गई।शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल चप्पे चप्पे पर मुस्तैद थीं।
छायाकार: रमजान खान