मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह का निशाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह का निशाना



डिंपल अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा का नहीं करती सम्मान" - रोली सिंह

रिपोर्ट -------मनोज तिवारी अयोध्या

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने डिंपल यादव पर अपनी ही पार्टी की महिला मोर्चा की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन जब सम्मान देने की बारी आती है तो अपनी ही महिला नेताओं को नजरअंदाज कर देती है। उन्होंने कहा, "डिंपल यादव महिलाओं के हक की बात करती हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया?" रोली सिंह ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी केवल दिखावे के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाली महिलाएं जब नेतृत्व से उम्मीद रखती हैं, तो उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। रोली सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।" रोली सिंह के इस बयान के बाद अयोध्या और मैनपुरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा के नेताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान भाजपा और सपा के बीच सियासी टकराव को और बढ़ा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies