Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज हाईवे पर यातायात नियंत्रण के लिए कोतवाली पुलिस और बीएसएफ जवानों ने बहाया पसीना।



रिपोर्ट----मनोज तिवारी अयोध्या

अयोध्या धाम में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ और प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए बीकापुर पुलिस ने बीकापुर कस्बा में प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित मिलिट्री ग्राउंड एवं भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान में होल्डिंग एरिया स्थापित किया गया है। हाईवे पर प्रयागराज की ओर से अयोध्या की ओर आ रहे वाहनों को मिलिट्री ग्राउंड में होल्ड किया सुबह होल्ड किया गया। रास्ता क्लियर होने पर आगे अयोध्या धाम भेजा गया। सोमवार शाम से प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। रात 2 बजे के बाद कुछ लाइन खत्म हुई। मंगलवार सुबह फिर स्थिति पहले जैसी हो गई और वाहनों की कतार लगी रही। लेकिन दोपहर बाद वाहनों की लाइन खत्म हो गई।कोतवाली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल बीएसएफ के जवान भी यातायात नियंत्रण के लिए लगाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad