न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।



पीएम श्री विद्यालय शेरपुर पारा रहा ऑल ओवर चैंपियन।

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या

बीकापुर न्याय पंचायत खजुरहट क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय दुबावा में मंगलवार को आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में खजुरहट न्याय पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक परषदीय विद्यालय के बच्चों नें प्रतिभाग किया।

 दौड़, कबड्डी खो-खो सहित अन्य खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

 खेल प्रतियोगिता में पीएम श्री परिषदीय विद्यालय शेरपुर पारा ऑल ओवर चैंपियन रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, बब्बन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रिया कांत पांडेय, ब्लॉक मंत्री डी डी उपाध्याय, नोडल संकुल देवेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र कुमार, राम धीरज वर्मा, राम कुमार वर्मा, अरविंद यादव, राज लक्ष्मी सिंह, विजय लक्ष्मी, सुनीता रावत,सुखनन्दन यादव, अमरेंद्र भूषण त्रिपाठी, सच्चिदानंद तिवारी, विनोद कुमार, वासुदेव पटेल, वैशाली, डॉली पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies