सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत



अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर खजुरहट में हुआ हादसा

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते यह मार्ग लोगों के लिए डेथ रोड साबित हो रहा है। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के खजुरहट पत्थरकट तिराहे के समीप अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परूवा बसन्तापुर गांव निवासी 18 वर्षीय मोनू रविवार को पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी 23 वर्षीय हरीश के साथ अपने बहन के घर सुल्तानपुर जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल मोनू तथा हरीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरीश की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक मोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हरीश की भी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके एक दिन पहले शुक्रवार की रात अयोध्या दर्शन पूजन करने जा रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं का ट्रैवल वाहन शेरपुर पारा के पास ट्रक से टकरा जाने के चलते 3 श्रृद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई थी तथा एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies