गोण्डा। प्रदेश की योगी सरकार भले ही लगातार स्वास्थ्य विभाग के सेवाओं की बेहतर व्यवस्था के दावे करती नहीं थक रही है लेकिन धरातल पर हकीकत बदतर है। ऐसा एक ताजा मामला गोंडा जिला अस्पताल का सामने आया है,जहाँ अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एक अटेंडेंट का अपने मरीज को गोद में लेकर जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि जिला अस्पताल की यह हालत है कि यहाँ ना कोई व्हीलचेयर की व्यवस्था है ना ही स्ट्रेचर की व्यवस्था है। जिले के स्वशाषी राजकीय मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की लापरवाही से एक मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिल सका जिससे परिजनों को अपने मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। मरीज को गोद में उठाए परिजनों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले के जांच के आदेश दिया है। सीएमएस ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है। कर्मियों की लापरवाही मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। वीडियो शनिवार की बीती रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रामदीन उम्र करीब 50 वर्ष शनिवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हे गंभीर हालत में लेकर स्वशाषी राजकीय मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि वह अस्पताल पहुंचे तो मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिल सका। उन्होंने कई बार कर्मचारियों से स्ट्रेचर की फरियाद की लेकिन उन्हे स्ट्रेचर नहीं मिला। इसके बाद उन्हे अपने मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाना पड़ा। मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिला अस्पताल में मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर,गोद में उठाकर ले गये परिजन
Sunday, March 24, 2024
0
Tags
