9 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म करने वाला ट्यूशन टीचर हुआ गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

9 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म करने वाला ट्यूशन टीचर हुआ गिरफ्तार

 


गोण्डा।।दिनांक 15.12.2023 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी की उनकी 09 वर्षीय बालिका के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना घटित की है तथा मेरी बेटी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना छपिया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने उक्त आरोपी अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया को दिए थे।



 उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16.12.2023 को थाना छपिया पुलिस द्वारा बालअपचारी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में किशोर न्याय बोर्ड हेतु रवाना किया गया।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0- 343/23, धारा 376(3)(N), 506 भादवि व 5L/6 पास्को ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।


 गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies