प्रयागराज: रोजगार मेले में 121 अभ्यर्थिंयों का हुआ चयन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: रोजगार मेले में 121 अभ्यर्थिंयों का हुआ चयन



प्रयागराज: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 16.12.2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 121 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 261 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। श्री सी0 केे0 सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रयागराज द्वारा बेरोजगार नवयुवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियो का चयन न हो पाया हो वे आगामी दिनांक-18.12.2023 को रोजगार सृजन केन्द्र प्रयागराज निकट बालसन चैराहा में प्रतिभाग कर सकते है। इस कार्यक्रम में कार्यालय के मेला प्रभारी अधिकारी श्री प्रशांत तथा मेला प्रभारी श्री मारूफ अहमद व कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मेले में कैरियर काउंसलिग का कार्य श्री विश्वमोहन द्विवेदी, अनु0 द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies