मदद से बड़ी इबादत कुछ नहीं: जंग के बीच भारत में फंसे ईरानी मेहमान की अखिलेश ने की मदद, वतन वापसी की कराई टिकट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मदद से बड़ी इबादत कुछ नहीं: जंग के बीच भारत में फंसे ईरानी मेहमान की अखिलेश ने की मदद, वतन वापसी की कराई टिकट

 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इजरायल और हमास के बीच युद्ध के चलते भारत पहुंचे ईरानी मेहमानों की मदद की है। बताया जा रहा है कि ईरानी समीरा फाजली और सैयद मोहम्मद रेजा विश्वशांति के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान इजरायल और हमास का युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध की वजह से उनकी वापसी की टिकट रद्द हो गई और वे दोनों भारत में ही फंस गए। वहीं, अखिलेश यादव ने उनकी वापसी की टिकट कराई है। इंसानियत से बड़ा धर्म और मदद से बड़ी इबादत कोई और नहीं, कुछ और नहीं।


दोनों की साइकिल यात्रा जारी थी और रुपये खत्म हो चुके थे, तभी एक व्यक्ति की मदद से दोनों सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश यादव ने दोनों की मदद की। अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि 'इंसानियत से बड़ा कोई धर्म और मदद से बड़ी कोई इबादत और कुछ नहीं, कुछ और नहीं। जंग के हालातों की वजह से ईरान से आकर हमारे देश में फंसे इन मेहमानों की देश वापसी में हम कुछ कर पा रहे हैं, ये हमारी खुशकिस्मती है। देश की छवि दुनिया में सिर्फ कहने से नहीं, कुछ अच्छा करने से बनती है।' भारत में फंसी ईरानी समीरा फाजली और सैयद मोहम्मद रेजा ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित सावेह शहर के रहने वाले हैं। समीरा एक कंपनी में एचआर हैं और मोहम्मद आर्टिस्ट हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies