ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत... केपीएस सेगर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत... केपीएस सेगर



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए रविवार को सब्जी एवं टमाटर बेल्ट नगर पंचायत क्षेत्र के सेमरा गांव की बाग में किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए अधिकारियों द्वारा किसानों को जैविक एवं ऑर्गेनिक तकनीक से फसल उगाने के फायदे बताए गए। बताया की ऑर्गेनिक तरीके से फसल उगाने पर कृषि उत्पादों का स्वास्थ पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है तथा बीमारियों से बचाव होता है। उपज भी ठीक रहती है। बायो प्रोडक्ट कंपनी के रिजिनल मैनेजर केपीएस सेगर द्वारा ऑर्गेनिक खेती के लिए किसानों का उत्साहवर्धन किया। तथा उन्हें जरूरी टिप्स दिया बताया कि फसल में रासायनिक और कीटनाशक का प्रयोग किए जाने से मिट्टी किसकी उर्वरता भी कम होती है तथा रासायनिक और कीटनाशक से पैदा किए गए कृषि उत्पादो के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एवं तमाम बीमारियां उत्पन्न होती हैं। दवा उपचार में भी काफी आर्थिक क्षति होती है। जबकि बायो तकनीक से खेती करने से किसानों का फायदा ही फायदा है। किसान संगोष्ठी के आयोजन के अवसर पर प्लान्टों कृषि तंत्र से गन्ना, गेहूं, आलू, टमाटर सहित सब्जियों की फसलों को रोग मुक्त वातावरण में उगाने की सलाह दी गई। संगोष्ठी में जहां एक और किसानों को हानिकारक उर्वरकों से बचने की सलाह दी गई तो वहीं दूसरी ओर टोमेटो हब के रूप में विकसित नगर पंचायत क्षेत्र के किसानों को प्लान्टों कृषि तंत्र के माध्यम से आकर्षक टमाटर का उत्पादन करने का मंत्र दिया गया। कंपनी के रीजनल डायरेक्टर केपीएस सेंगर ने उपस्थित किसानों की समस्याओं का समाधान बताया। तथा कंपनी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट की विशेषताएं भी बताई। उन्होंने कृषि के पौधों को संतुलित उर्वरक के जरिए उत्पादित करने की सलाह देते हुए दावा किया कि प्लांटों कृषि तंत्र के उपयोग के बाद किसान जो फसल उत्पादित कर रहा है वह रोग मुक्त है। तथा हमारे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य वर्धक भी है। कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर केपीएस सेंगर के अलावा एसएसओ दुर्गेश कुमार मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies