उरुवा,प्रयागराज। सर्प काटने से छात्रा की मौत उरुवा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा ऊंचडीह बाजार के तिवारी के पूरा गांव निवासी विवेक शर्मा पुत्री खुशी 13 वर्ष सोते समय सर्प ने काट लिया जब उसकी नींद खुली तो अपने घर वाले को बताएं कि मुझे पेट में दर्द और उल्टी हो रही है तो परिजनों ने प्राइवेट डॉक्टर बुलाकर इलाज करवाया लेकिन कोई रिलीफ नहीं मिला उसके बाद परिजन समुदाय स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए इलाज के दौरान खुशी की मौत हो गई घर आए जब परिजन देखे तो घर के बगल सर्प घर में दिखाई दिया परिजनों ने सर्प को मार डाला।
परिजनों ने कहा कि लगता है कि यही सर्प हमारी बेटी को काटा था जो हमारी बेटी की मौत हुई है। खुशी कक्षा नौ की छात्रा थी दो बहनों में बड़ी थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।