पुलिस ने घर के सामने खड़ा कर दिया बुलडोजर, खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस ने घर के सामने खड़ा कर दिया बुलडोजर, खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर


प्रयागराज:(राजेश सिंह): रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने घर पर बुलडोजर चलने के भय से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।
पुलिस ने बुलडोजर लाकर उसके घर के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी थी अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। घर ढहाए जाने की आशंका से भयभीत आरोपी ने सरेंडर ़कर दिया। पुलिस का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं योगी सरकार में बुलडोजर का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी। रेलवे प्रशासन और रेलवे की पुलिस भी उसकी खोजबीन कर रही थी. वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दबाव अधिक होने के कारण पुलिस किसी भी दशा में उसे गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही थी।
इसी बीच पुलिस ने आरोपी के घर के सामने रविवार की रात में बुलडोजर खड़ा कर दिया। चेतावनी भी दी कि यदि वह 24 घंटे के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो उसका मकान ध्वस्त कर दिया जाएगा। पुलिस की यह तरकीब काम कर गई और आरोपी शुभम के भंगवा चुंगी पर खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। क्या था पूरा मामला 
अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार की रात अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकली। परिवार का एक युवक भी उनके साथ था। तीनों रात में मुसाफिरखाना पहुंचे। उन्हें भोर में प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
प्रयागराज से उनकी अहमदाबाद की ट्रेन थी। रात करीब बारह बजे विवाहिता का पति खाना लेने के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। इस बीच विवाहिता शौच के लिए शौचालय की खोजबीन करने लगी। उसका आरोप है कि वाहन स्टैंड के पास मिले एक युवक ने उसे रेलवे के सुलभ शौचालय की चाबी देते हुए भेज दिया।
जैसे ही वह ताला खोलकर भीतर घुसी कि पीछे से वह युवक भी आ गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकाते हुए आरोपी युवक बाहर निकल आया। कुछ देर बाद विवाहिता को खोजते हुए परिवार का युवक पहुंचा। उसकी आपबीती सुनकर उसने आरोपी युवक को दबोच लिया।
इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। इस बीच आरोपी युवक के साथी पहुंच गए। वे विवाहिता के साथ आए युवक को पीटने लगे। मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता घर लौट गई। उसने गड़वारा पुलिस चौकी पर शिकायत की। वहां से उसे रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। बाद में उसने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies